नईदिल्ली– प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर एक व्यक्ति ने कथित रूप से चाकू से हमला किया है। हमले के वक्त वह अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. तभी एक व्यक्ति वहां पहुंचा और कथित तौर पर सांसद पर हमला करने की कोशिश की. पप्पू यादव के समर्थकों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
सांसद पप्पू यादव ने दावा किया कि वह व्यक्ति चाकू लेकर आया था और उनकी हत्या की साजिश रची गई थी. उन्होंने बताया कि पहले भी उन्हें धमकियां मिल रही थीं. यह धमकियां उन्हें सनातन और साधूओं के अपमान के कारण म रही हैं, उनके अशोभनीय व्यवहार से संत समाज और सनातन धर्म के मानने वाले बहुत नाराज है।
उन्होंने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना में चाकू बरामद होने की खबर है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा- “मेरे घर में कोई कैसे घुस गया हमला करने? वह व्यक्ति चाकू लेकर मुझे मारने आया था. मैं कई एफआईआर पहले ही दर्ज करा चुका हूं. मेरा वकील भी यहां है. मैं डरने वाला नहीं हूं. अगर कोई मुझे मारना चाहता है तो मार ले. कुछ बाबा रोज धमकी दे रहे थे कि मुझे मार दो, जला दो. मेरी हत्या की साजिश रची गई थी, लेकिन मैं बच गया।”
सांसद ने सवाल उठाया कि कोई कैसे उनके घर में घुसकर हमला कर सकता है. उनके साथ मौजूद उनके समर्थकों ने आरोप लगाया कि हमलावर हमला कर रहा था, फिर भी दिल्ली पुलिस उसे बचाने में लगी हुई थी।
