नैनीताल— वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को चोरी की घटना का खुलासा करने में सफलता मिली है।

घटना का विवरण –
दिनांक 07/10/2026 को वादी वसीम पुत्र अनीस अहमद, निवासी मिर्जा कम्पाउंड, निकट कलसिया पुल, काठगोदाम ने थाना काठगोदाम में तहरीर दी कि 30/09/2026 की रात उन्होंने अपनी स्कूटी TVS NTORQ संख्या UK04AJ6814 को घर के सामने खड़ा किया था। 01/10/2026 की सुबह करीब 5 बजे स्कूटी गायब मिली।
तहरीर के आधार पर थाना काठगोदाम में मु0अ0सं0 122/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 दिलीप कुमार के सुपुर्द की गई।
पुलिस कार्रवाई –
विवेचना के दौरान सुरागरसी-पतारसी करते हुए पुलिस टीम ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से वादी की चोरी गई TVS NTORQ स्कूटी UK04AJ6814 के साथ ही कोतवाली मुखानी क्षेत्र से संबंधित एक अन्य काले रंग की बिना नंबर प्लेट की TVS NTORQ स्कूटी बरामद की गई, जिसके संबंध में कोतवाली मुखानी में मु0अ0सं0 172/26 वादी मनीष राठौर के नाम से पंजीकृत है।
चोरी की संपत्ति बरामद होने पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. करन पाठक पुत्र कैलाश चंद्र पाठक, उम्र 20 वर्ष, निवासी आरटीओ रोड, पाल कॉलेज के पास, थाना मुखानी। मूल निवासी गूलरभोज, कैनाल कॉलोनी, ऊधमसिंहनगर।
2. दीपक शर्मा पुत्र पाती राम शर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी फूलचौड़ इंटर कॉलेज के पास, आरटीओ रोड, थाना मुखानी।
3. योगेश कुमार आर्या पुत्र विजय कुमार, उम्र 21 वर्ष, निवासी प्रेमपुर लोश्ज्ञानी, ज्वाला जी गैस गोदाम के पास, थाना मुखानी।
