Spread the love

हल्द्वानी—   भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट जी के निर्देशानुसार, जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती  के नेतृत्व में जिला नैनीताल के मुखानी मंडल अध्यक्ष श्रीमती गंगा शाह द्वारा शाक्तिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बटेश्वर मंदिर, शिव मित्र कॉलोनी में शक्ति पूजन तथा माता के भजनों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

यह आयोजन मुखानी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती गंगा साह द्वारा आयोजित किया गया , भजनों के बाद माता का भोग तथा उसके बाद कन्या पूजन किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती  ,प्रदेश सह सोशल मीडिया श्रीमती श्रुति तिवारी , कुमाऊँ सह सयोंजक श्रीमती अलका जीना , पूजा बोरा ,नेहा पलाडिया, सीमा नेगी के साथ लगभग 100 महिलाओ ने कीर्तन मे भाग लिया।


Spread the love

You missed