Spread the love

देहरादून– कैबिनेट में हुए यह बड़े फैसले,,,,

1.एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मजबूती- गृह विभाग के अंतर्गत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के लिए 22 नए पदों के सृजन को कैबिनेट ने मंजूरी दी। इस फैसले से राज्य में नशे के खिलाफ अभियान को और बल मिलने की उम्मीद है।

2.पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट 2020 वापस- श्रम विभाग से जुड़े निर्णय में पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट 2020 को वापस लेने का फैसला लिया गया। यह प्रावधान कोविड काल के दौरान लाया गया था, जिसमें उद्योगों के सरप्लस में होने पर ही बोनस देने का नियम था।

अब चूंकि केंद्रीय पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट 1965 प्रभावी है, इसलिए राज्य का संशोधित एक्ट वापस लिया गया। इससे कर्मचारियों को केंद्रीय कानून के तहत बोनस का लाभ मिलेगा।

3.ईएसआई डॉक्टरों के पदों पर मंजूरी- कैबिनेट ने उत्तराखंड एम्प्लॉयी स्टेट इंश्योरेंस सर्विस स्कीम 2026 पर मुहर लगाई। इसके तहत ईएसआई डॉक्टरों के कुल 94 पदों को मंजूरी दी गई। इनमें:
मेडिकल ऑफिसर- 76 पद

असिस्टेंट डायरेक्टर- 11 पद

लेवल 12-6 पद

एडिशनल डायरेक्टर (लेवल 13)- 1 पद
इस फैसले से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

4.आदतन अपराधी की परिभाषा में बदलाव- कैबिनेट ने उत्तराखंड कारागार एक्ट से जुड़े प्रावधान में संशोधन करते हुए तय किया कि आदतन अपराधियों को अब पूर्व के एक्ट के अनुसार परिभाषित किया जाएगा।

5.वन विभाग के दैनिक श्रमिकों को राहत- वन विभाग में कार्यरत दैनिक श्रमिकों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए कैबिनेट ने शेष 589 श्रमिकों को भी न्यूनतम वेतनमान देने को मंजूरी दी। कुल 893 में से पहले ही कई श्रमिकों को यह लाभ मिल चुका था।

See also  मेयर गजराज बिष्ट और एम.एन.ए. पारितोष वर्मा ने ट्रांसपोर्ट नगर का किया निरीक्षण,, व्यापारियों के शिष्टमंडल ने ट्रांसपोर्ट नगर की समस्याओं से कराया अवगत,,।

6.सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना जारी- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना के साथ राज्य सरकार की मुख्यमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना को भी जारी रखने का निर्णय लिया गया। जब तक केंद्र की योजना (2025-26 तक) प्रभावी रहेगी, तब तक राज्य की योजना भी चलती रहेगी।


Spread the love

You missed