Spread the love

उत्तराखंड—-   धर्मनगरी हरिद्वार में पार्किंग फीस को लेकर हुए विवाद में मैनेजर की जान चली गई। दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग में तैनात 55 वर्षीय पार्किंग मैनेजर सहदेव कुमार को दो युवकों ने कार से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल सहदेव कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की है। सोनीपत (हरियाणा) निवासी विशाल कुमार और सूरज सिंह पार्किंग से निकलते समय फीस को लेकर बहस में उलझ गए। आरोप है कि बहस बढ़ने पर दोनों ने बैरिकेड तोड़ा और कार चढ़ाकर सहदेव कुमार को कुचलते हुए मौके से फरार हो गए।

घायल सहदेव कुमार को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, बाद में गंभीर हालत में देहरादून रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार को बहादराबाद टोल प्लाजा के पास से बरामद कर लिया है। पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद FIR दर्ज की जाएगी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं और जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।


Spread the love