हल्द्वानी— प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के अनुरोध पर आज मेयर गजराज बिष्ट और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने संयुक्त रूप से ट्रांसपोर्ट नगर का ओचक निरीक्षण किया, जिस पर वहां के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को अवगत करवाया।
जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट और ट्रांसपोर्ट नगर प्रभारी अश्मित गुजराल ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर की सभी नालियां बंद हैं, पानी सड़कों पर फैल रहा हैं, जिसके कारण भीषण गंदगी हो रही हैं।
लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर में कार्यरत कर्मचारी इस तरफ कोई संज्ञान नहीं ले रहे , अतः चौक पड़ी नालियों को अति शीघ्र खुलवाया जाए।
ट्रांसपोर्ट नगर में बरसात के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं हैं, सड़कों पर बरसात के पानी भर जाने के कारण तालाब बन जाता हैं, और वह दुकानों के अंदर आने की वजह से व्यापारियों का सामान भी खराब हो जाता हैं, अतः ट्रांसपोर्ट नगर का ड्रेनेज सिस्टम सही किया जाए।
ट्रांसपोर्ट नगर में पानी निकासी नहीं होने के कारण संभावित बीमारियों जैसे डेंगू मलेरिया इत्यादि अन्य बीमारियों का खतरा बना हुआ हैं, जो सबसे बड़ी चिंता का विषय हैं, अतः जन हित में नगर निगम द्वारा दवाओं का छिड़काव किया जाए।
मेयर गजराज बिष्ट ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शीघ्र नालियों को खोला जाय और दवाओं का छिड़काव किया जाय और जनहित में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण करने वाले मेयर गजराज बिष्ट , नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट के अतिरक्त जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट ,ट्रांसपोर्ट नगर प्रभारी अश्मित गुजराल, विशाल जुनेजा ,राजेश साहू ,प्रभजोत चंडोक ,भवानी शंकर जोशी ,अंकित ऐरी ,हरीश भंडारी ,योगेंद्र बिष्ट ,शुभम साह, कमल रुबाली, शेर सिंह मेहरा, रोहित साह ,विक्की संधू आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
