Spread the love

हल्द्वानी— आज महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2025 में प्रदेश में प्रथम स्थान लाकर हल्द्वानी शहर का नाम रोशन करने वाले छात्र जतिन जोशी एवं साथ ही साथ इंटरमीडिएट में प्रदेश में 25वां स्थान लाने पर प्रतिभा जोशी के आवास पर जाकर दोनों भाई बहन समेत परिवार को बधाई दी एवं उपहार स्वरूप श्री रामचरित मानस और श्रीमद्भागवत गीता भेंट की।

 

विद्या भारती के विद्यालय हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य  खीम सिंह बिष्ट सहित समस्त अध्यापकों को भी बधाई प्रेषित की।

 

जिन्होंने सीमित संसाधनों के पश्चात भी प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।


Spread the love