Spread the love

लैंसडौन–  दिनांक 20 अप्रैल रविवार को अग्रवाल सिनेप्लेक्स लैंसडौन में शॉर्ट फिल्म वेटिंग के दूसरे भाग का भव्य स्क्रीनिंग अभ्युदय परिवार द्वारा आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि , डॉ एस पी नैथानी, डॉ मनीषा अग्रवाल और विजय अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्जित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन मीना अधिकारी ने किया ।फिल्म से जुड़े कलाकारों ने अपने किरदार के बारे में और फिल्म से जुड़े अनुभव के बारे में दर्शकों को बताया।

 

 

लगभग 150 लोगों के उपस्थिति में सबसे पहले लघु फिल्म वेटिंग का पहला भाग दिखाया गया और उसके बाद दूसरे भाग की स्क्रीनिंग दिखाई गई।

 

लघु फिल्म, लैंसडौन शहर के चर्चित रंगकर्मी व कलाकार प्रशांत थापा द्वारा लिखी व निर्देशित की गई है। उन्होंने बताया कि लैंसडौन कलाकारों का गढ़ है जहां सिनेमा से जुड़े इस प्रकार के प्रयास होते रहने चाहिए।

 

 

अभ्युदय परिवार की संयोजिका भावना वर्मा ने कहा कि सीमित साधनों व न्यूनतम आर्थिक खर्चे पर बनी ये लघु फिल्म एक नया व अनूठा प्रयास है।

 

 

लघु फिल्म वेटिंग चैप्टर 2, श्रुतकीर्ति पिक्चर्स व शांति प्रेम होम स्टूडियो के बैनर तले 21 अप्रैल को ग्लोबली रिलीज़ की जाएगी जिसमें जय अग्रवाल, रितिक शाह, मनीष राणा, नीतिका, शैलेश, मीनू परिहार, रजनीश त्यागी व प्रशांत थापा ने काम किया है।

 

कार्यक्रम में डॉ मनीषा अग्रवाल, विजय अग्रवाल, लता खंडेलवाल, महिपाल सिंह रावत, भावना वर्मा, प्रेम थापा आदि मौजूद रहे।


Spread the love