हल्द्वानी— एम आई ई टी , हलद्वानी में होगा मेगा प्लेसमेन्ट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।
इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज प्रातः अतिथि रेस्टोरेंट, रामपुर रोड, हल्द्वानी में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
इस प्रेस वार्ता में डॉ. बी.एस. बिष्ट (मैनेजिंग डायरेक्टर, एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ), डॉ. तरुण कुमार सक्सेना (डायरेक्टर, एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ), श्रीमती आयुषी उपाध्याय (टीपीओ, एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ), श्रीमती श्रद्धा (सहायक प्राध्यापक, एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ) तथा डॉ. वत्सल्य शर्मा (सहायक प्राध्यापक, एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ) उपस्थित रहे।
उन्होंने इस आयोजन को उत्तराखंड में रोजगार सृजन और उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।
