Spread the love

उत्तराखंड–  नैनीताल, सीमांत क्षेत्रों के विकास और विकसित भारत-2047 के संकल्प को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को एक विशेष अवसर देखने को मिला।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत के तहत आयोजित विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम (VVVP) के प्रतिभागियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सीधा संवाद किया।

शाम 4:30 बजे आयोजित इस द्विपक्षीय संवाद में देश के 245 जिलों से चयनित 403 युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने युवाओं से सीमांत गांवों में उनके अनुभव साझा करवाए और इस बात पर चर्चा की कि देश के सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की क्या भूमिका हो सकती है।

गौरतलब है कि 3 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों में स्थानीय परिवारों के साथ रहकर गांव की जीवनशैली को करीब से समझा। इस दौरान उन्होंने ग्राम सभाओं में भागीदारी की, सर्वेक्षण किए, सामुदायिक गतिविधियों में हिस्सा लिया और सीमांत क्षेत्रों के विकास से जुड़े अनेक अनुभव प्राप्त किए।

नैनीताल जिले का प्रतिनिधित्व युवराज सिंह और पीयूष हरबोला ने किया। दोनों प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री के साथ हुए इस संवाद में अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर एनआईसी सेंटर, जिला कलेक्ट्रेट नैनीताल में माय भारत के 20 पोर्टल पंजीकृत स्वयंसेवक भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला प्रशासन नैनीताल, माय भारत नैनीताल और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), नैनीताल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

See also  पवित्र नंदा राजजात यात्रा की हैं गौरवशाली परंपरा,,, 500 निशानों के साथ शामिल होगा मां नयना देवी मंदिर का ध्वज,,।

संवाद के बाद प्रतिभागियों और स्वयंसेवकों ने इसे प्रेरणादायी अनुभव बताते हुए सीमांत क्षेत्रों के विकास, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दोहराया।


Spread the love

You missed