Spread the love

नैनीताल—   आगामी क्रिसमस और नववर्ष (31st) सेलिब्रेशन के मद्देनज़र नैनीताल पुलिस ने व्यापक और ठोस सुरक्षा व यातायात प्रबंधन की तैयारी कर ली है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिलेभर में डाइवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है, साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए शटल सेवा भी शुरू कर दी गई है।

एसएसपी के आदेशों के अनुपालन में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल ने नैनीताल शहर के सभी डाइवर्जन प्वाइंट्स और पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान शहर में प्रवेश और निकासी बिंदुओं पर तैनात पुलिस बल को ट्रैफिक डाइवर्जन प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत ब्रीफिंग दी गई।

सीओ नैनीताल ने संबंधित थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि सभी डाइवर्जन प्वाइंट्स पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही शहर की परिधि और आउटर एरिया में स्थित पार्किंग स्थलों की वाहन क्षमता का आंकलन किया गया, ताकि वीकेंड और पीक सीजन के दौरान यातायात सुचारु रखा जा सके।

पर्यटकों की सुगम आवाजाही के लिए रूसी–2 पार्किंग से शटल सेवा प्रारंभ कर दी गई है, जिससे शहर के भीतर निजी वाहनों का दबाव कम किया जा सके। इसके साथ ही वीकेंड ट्रैफिक प्लान को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद—

सुरक्षा के मद्देनज़र नैनीताल के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, पर्यटन स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बीडीएस और डॉग स्क्वाड टीमों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई कर पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।

See also  आबकारी विभाग का छापा,,, 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद,।

#Nainital_पुलिस_ #public..—

नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, निर्धारित पार्किंग का ही उपयोग करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है, ताकि पर्व और नववर्ष का उत्सव शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान वेद प्रकाश भट्ट (निरीक्षक यातायात नैनीताल), दिनेश जोशी (प्रभारी कोतवाली मल्लीताल), मनोज नयाल (थानाध्यक्ष तल्लीताल) सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।


Spread the love

You missed