Spread the love

लालकुआं— नैनीताल पलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है, इसी क्रम में  दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ के नेतृत्व में  पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सुभाष नगर बैरियर लालकुआं के पास से अभियुक्त पंकज नेगी पुत्र स्व0 त्रिलोक सिंह नेगी निवासी डी क्लाश धौलखेड़ा शिवांचल कालोनी टीपी नगर कोतवाली हल्द्वानी जनपद नैनीताल उम्र- 24 वर्ष को नोरकोटिक्स इंजेक्शन Buprenorphin Injection, 15 , AVIL Injection 15  (कुल 30 नोरकोटिक्स इंजेक्शन) ,5  सिंगल यूज सिरिंज तथा 1  बैग के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त संबंध में कोतवाली लालकुआं में  एन0डी0पी0एस0 अधि0 बनाम पंकज नेगी में पंजीकृत कराया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा उक्त बरामद इंजेक्शनों को किच्छा से चुहिया नाम के लड़के से लाना बताया गया, जिस संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त पंकज नेगी  स्मैक में हल्द्वानी कोतवाली से भी जेल जा चुका है।


Spread the love

You missed