हल्द्वानी—-  हल्द्वानी आरटीओ में निजी वाहनों की नई नंबर श्रृंखला UK-04 AS आज (बुधवार) दोपहर से जारी कर दी गई है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में चल रही UK-04 AR सीरीज समाप्त होने के बाद अब नए वाहनों को UK-04 AS नंबर जारी किए जाएंगे।

Advertisement

उन्होंने बताया कि जो वाहन स्वामी मनपसंद या फैंसी नंबर लेना चाहते हैं, वे परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए विभाग ने पोर्टल
fancy.parivahan.gov.in उपलब्ध कराया है।

आरटीओ प्रशासन हल्द्वानी के गुरुदेव सिंह ने बताया कि फैंसी नंबरों के लिए शुल्क 2,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक तय है। कुछ विशेष नंबरों के लिए विभाग ऑनलाइन नीलामी भी कराएगा।
उन्होंने कहा कि नई श्रृंखला शुरू होने के बाद अब वाहन स्वामी बिना आरटीओ कार्यालय आए भी घर बैठे अपना मनपसंद नंबर सुरक्षित कर सकते हैं।

नई UK-04 AS सीरीज आज 3 दिसंबर (बुधवार) को अपराह्न से औपचारिक रूप से लागू कर दी गई है।

Advertisement

You missed