Spread the love

हल्द्वानी—  21 सितंबर  फार्मासिस्ट दिवस के  मौके पर उत्तराखंड प्रान्त की देव भूमि फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने  होटल शेयर इन्न, कटघरिया रोड,  हल्द्वानी में  11 वां रक्तदान शिविर आयोजित किया ।

शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक  तक चला और शिविर में 119 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया ।

शिविर का उद्देश्य समाज में जो आये दिन अस्पतालों में हो रही ब्लड की कमी को पूर्ण करना था।

एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष तनिष्क त्यागी ने बताया कि  विभिन्न अस्पतालों में आज कल खून की बहुत कमी हो रही हैं क्योंकि डोनर नही मिल रहे, इसीलिए एसोसिएशन ने समाज सेवा के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया। वैसे भी जनता और डॉक्टर के बीच की कड़ी फार्मासिस्ट होता हैं।

इस अवसर पर NEXUX DIAGNOSTICS द्वारा निशुल्क फुल बॉडी चैकअप कार्ड भी वितरित किये गए।

शिविर में डा आशुतोष पंत  द्वारा 150 पौधे  वितरित  कर सहयोग किया गया।

कार्यक्रम में तनिष्क त्यागी, सजंय त्यागी, अवधेश तिवारी, भुवन सती, नीरज कांडपाल आदि बड़ी संख्या में केमिस्ट और फार्मासिस्ट शामिल रहे।


Spread the love

You missed