Spread the love

नैनीताल—  उत्तराखण्ड में नैनीताल नगर पालिका बोर्ड में दोपहिया वाहनों से ₹100/= चुंगी टैक्स(प्रवेश शुल्क)वसूली समेत अन्य मामलों को लेकर बगावत। बोर्ड के 8 सदस्यों ने धारा 34 में जिलाधिकारी और आयुक्त से बोर्ड भंग करने समेत उच्च न्यायलय की शरण मे जाने की बात कही है।

नैनीताल नगर पालिका सभागार में आज पूर्व नगर पालिका चैयरमैन मुकेश जोशी ‘मोंटू’, वरिष्ठ सभासद भगवत सिंह रावत, गजाला कमाल, जितेंद्र पांडेय ‘जीनू’, अंकित चंद्रा, रमेश चंद्रा और काजल आर्या ने प्रेस वार्ता की।

उन्होंने कहा कि नैनीताल प्रवेश के लिए बाहरी दोपहिया वाहनों से ₹100/= प्रवेश शुल्क लेना गलत है, इससे पालिका की छवि देशभर में खराब हुई है।

मुकेश जोशी और जितेंद्र पाण्डे ने कहा कि पालिका के कुछ गलत कार्यों को देखकर जिलाधिकारी और आयुक्त जांच कर धारा 34 में बोर्ड को भंग कर दें। उन्होंने कहा कि चुंगी ठेका चलाने की जल्दी क्या थी और बोर्ड की बैठक क्यों नहीं हो रही है ?

नगर पालिका चैयरमैन सरस्वती खेतवाल ने कहा कि बागी आंदोलनरत सभसदों ने जो आरोप लगाए हैं, उन्हें, इन्हीं ने बोर्ड की बैठक में पास किया है।

इसके अलावा जो दोपहिया वाहनों से प्रवेश शुल्क लेने का फैसला है उसका गैजेट नौटिफिकेशन राज्य सरकार से प्राप्त हुआ है। कहा कि धंसती मॉलरोड पर पड़ते दबाव को देखते हुए, यहां वाहनों का दबाव कम करने की कोशिश है।


Spread the love