Spread the love

रुद्रप्रयाग—  उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ हाईवे पर गुरुवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। फाटा-बड़ासू मोटर मार्ग पर तरसाली (चंडिका धार) के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में डंपर सवार संजय राणा (45) और मोहन की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चीख-पुकार सुनकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद SDRF, NDRF, पुलिस, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरा और गहरी खाई होने के बावजूद जवानों ने रोप रेस्क्यू तकनीक की मदद से नीचे उतरकर संयुक्त अभियान चलाया और शवों को बाहर निकाला।

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है।


Spread the love