
हल्द्वानी— कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ,हल्द्वानी में उस समय हलचल मच गई जब संगठन की कार्यवाहक सचिव ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे की खबर सामने आते ही दवा व्यवसाय से जुड़े सदस्यों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
सूत्रों के अनुसार, कार्यवाहक सचिव ने अपना इस्तीफा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सौंप दिया है। हालांकि इस्तीफे के पीछे की ठोस वजह सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन संगठन के अंदरूनी मतभेदों और वर्तमान पदाधिकारियो पर सहयोग नही करने का आरोप हैं।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से संगठन के भीतर नीतिगत फैसलों और कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष बना हुआ था, संगठन के पूर्व तथा वरिष्ठ पदाधिकारियो की संस्था के प्रति रुचि नही लेना और संस्था के प्रति गेर जिम्मेदाराना व्यवहार इस्तीफे का कारण बना।

वहीं, कुछ सदस्यों का नाम ना छपने की शर्त पर कहना है कि संगठन अब बड़े बुरे दोर से गुजर रहा है तभी तो ड्रग और पुलिस प्र शासन दवा व्यापारी पर बेवजह हावी रहता है।
इसलिए अब संगठन में नए बदलाव की जरूरत है और तुरंत अध्यक्ष द्वारा हल्द्वानी केमिष्ट् एशोसियन को बर्खाश्त कर नये चुनाव की तरफ जाना चाहिए क्योकि अब कार्यकाल समाप्ति मे कुछ माह शेष है
