Spread the love

हल्द्वानी—    शहर के रामपुर रोड क्षेत्र स्थित पर्वतीय मोहल्ला, गली नंबर-11, फेस-2 में सड़क व नालियों की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वर्ष 2014 के बाद से आज तक सड़क और नालियों का कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ, जिससे बरसात के दिनों में नालियों का गंदा पानी घरों के भीतर घुस रहा है और जर्जर सड़कों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

समाजसेवी व पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने बताया कि दुर्भाग्यवश अब तक सड़क एवं नालियों के पुनर्निर्माण के लिए कोई धनराशि स्वीकृत नहीं हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक सुमित हृदयेश, सांसद अजय भट्ट, मेयर गजराज बिष्ट और पार्षद राजेंद्र अग्रवाल केवल चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं और उसके बाद पांच वर्षों तक क्षेत्रा की सुध नहीं लेते।

पिछले दस वर्षों में कोई भी जनप्रतिनिधि क्षेत्रवासियों की स्थिति देखने नहीं आया, जिससे जनता खुद को छला हुआ महसूस हरी है।

समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया कि पूर्व में वर्ष 2014 में पर्वतीय मोहल्ले के लिए आठ महीने तक आंदोलन और संघर्ष के बाद 37 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई गई थी। इसके अलावा 7 दिसंबर 2024 को रामपुर रोड में पानी की टंकी पर चढ़कर आंदोलन करने के बाद वर्ष 2025 में तीन वर्षों के कठिन संघर्ष के पश्चात 28 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत हुई, जिसके बाद सड़कों और नालियों का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण हो सका था।

अंजलि वर्मा ने चेतावनी दी कि पर्वतीय मोहल्ला फेस-2 की मातृशक्ति, बुजुर्ग, बहनें और स्थानीय निवासी सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। यदि शीघ्र ही सड़क व नालियों के लिए धनराशि स्वीकृत नहीं की गई और पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो क्षेत्रवासी मातृशक्ति और बुजुर्गों के साथ संबंधित अधिकारियों का घेराव करेंगे।

See also  एसाईआर 2026 :- राजनैतिक दलों के सवालों का हुआ निस्तारण, अनुपस्थित मतदाताओं को 10-11 तक मौका,।

Spread the love

You missed