Spread the love

हल्द्वानी–   निरीक्षक साइबर सेल प्रभारी  हरपाल सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल शिवेंद्र सिंह एवं संदीप कुंवर द्वारा एनसीसी कैंप, रानीबाग में उपस्थित एनसीसी कैडेट्स को सोशल मीडिया एवं फाइनेंसियल फ्रॉड से संबंधित क्या करें और क्या नजे करें,, के संदर्भ में महत्वपूर्ण एवं अत्यंत आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

 

इस अवसर पर साइबर टीम द्वारा युवाओं को निम्न विषयों पर जागरूक किया गया:—

सोशल मीडिया पर अज्ञात लिंक व फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नही करना चाहिए।

किसी भी प्रकार की वित्तीय जानकारी (OTP, UPI PIN, पासवर्ड आदि) किसी के साथ साझा नही करना चाहिए।

संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करना चाहिए।

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय केवल सुरक्षित व प्रमाणित वेबसाइट का ही उपयोग करना चाहिए।

टीम द्वारा उपस्थित सभी को साइबर धोखाधड़ी होने पर
साइबर क्राइम की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर – 1930 में कॉल करना चाहिए।


Spread the love