Spread the love

हल्द्वानी—  ट्रांसपोर्ट नगर के प्रमुख व्यापारी और हल्द्वानी के व्यापारी नेता अश्मित गुजराल ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसियन के सम्मानित अध्यक्ष  अमरजीत सेठी जी के आकस्मिक स्वर्गवास होने और कई वर्षों से चुनाव नहीं होने के कारण ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसियन की कार्यकारिणी स्वतः ही भंग हैं।

अतः अब ट्रांसपोर्ट नगर के आम व्यापारियों में रोष हैं कि निवर्तमान पदाधिकारी आम चुनाव की घोषणा नहीं कर रहे हैं, वे सभी जबरन अपने पद में बैठे रहना चाहते हैं जो सरासर गलत और लोकतांत्रिक व्योयवस्था के खिलाफ हैं।

ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारी नेता अश्मित गुजराल ने कहा कि अधिकतर व्यापारियों ने आवाज उठाई हैं, कि निवर्तमान कार्यकारिणी मतदाता सूची बनाकर आम चुनाव की तिथि घोषित करे, जिसमें सभी ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सके।

अश्मित गुजराल ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में ऐसे दर्जनों वरिष्ठ कारोबारी हैं, जो ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करते हुए एक अच्छा नेतृत्व प्रदान कर सकते हैं। जिसमें व्यापारी हित सुरक्षित रह सकते हैं, शीघ्र चुनाव की घोषणा नहीं होने पर व्यापारी प्रशासन की मदद लेंगे।

शीघ्र चुनाव की मांग करने वालों में अश्मित गुजराल, जसपाल सिंह कोहली, कुंदन सिंह बिष्ट, जे सी पंत ,विशाल जुनेजा, परमजीत सिंह, हरजीत सिंह, भूपेश मौर्या , बलजीत सिंह, गुरमीत सिंह ,पंकज कुमार, प्रिंस सयाली, कैलाश चंद्र , रवि बिष्ट आदि व्यापारी प्रमुख रूप से हे*


Spread the love

You missed