रामनगर—  गजब का जज्बा और समाज और राहगीरो की चिंता में लगी राहुल सिंह दरम्वाल और उनकी टीम , हादसों को दावत दे रहे हाईवे के गड्ढो को जगह-जगह भर कर हादसों को रोकने का प्रयास कर रहे है।

समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने अपने मित्रों के साथ निकलकर हल्द्वानी -रामनगर हाईवे के गड्ढों को भरने का काम किया ।

Advertisement

उन्होंने बेलगढ़ वन विभाग के बैरियर और मन्दिर के पास अलग अलग जगह पर हाईवे पर गड्ढे भरे और उसके बाद वह कालाढूंगी विधानसभा के गैबूआ क्षेत्र में अपनी टीम के साथ निकल पड़े और जहां भी हाईवे पर हादसों को न्योता दे रहे  गड्ढे मिले, उन्हें भरकर सुरक्षित सफर का संदेश दिया ।

टीम के साथ मिल कर राहुल सिंह ने रेता ,सीमेंट ,बजरी के साथ सड़क पर खतरनाक हादसों को दावत दे रहे गड्ढो को भरकर लोगों को सुरक्षित यात्रा के लिए कार्य किया ।

दरम्वाल ने कहा कि लगातार सड़क हादसों में लोग चोटिल हो रहे हैं और लगातार सड़क हादसों के दौरान मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं इन्हें रोकने के लिए इस तरह की मुहिम काफी हद तक हादसों की रोकथाम के लिए उपयोगी हो सकती हैं

राहुल सिंह दरम्वाल और उनकी टीम लगातार क्षेत्र में सड़कों के लिए कार्य करती दिखाई देती है कभी वह खुद अपनी टीम के साथ सड़क के गड्ढे भरकर सुरक्षित यात्रा का संदेश देते हैं

तो कभी वह पीडब्ल्यूडी विभाग और प्रशासन से सड़कों को ठीक करने के लिए प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से मिलकर सड़कों को ठीक करने का निवेदन करते हुए दिखाई देते हैं ।

See also  नयना पीक दोस्तो के साथ घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में SDRF टीमें,,।

इस कार्य के दौरान राहुल सिंह दरम्वाल के साथ करन बिष्ट ,कुलदीप बिष्ट ,सौरभ छिमवाल ,केशव बिष्ट, विशाल रावत ,अभय मेहरा, अनुज अधिकारी के साथ ही अन्य युवा मौजूद रहे ‌।

Advertisement

You missed