
हल्द्वानी– आज हरियाणा से 5 हजार के इनामी अभियुक्त को रामनगर पुलिस ने हरियाणा से ग्रिफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में रामनगर पुलिस टीम द्वारा शाकिर अंसारी,
जोकि दोषसिद्ध थे, फरार चल रहे आरोपी शाकिर हुसैन पुत्र साबिर हुसैन निवासी शक्तिनगर पुछड़ी रामनगर को दत्ता कालोनी पानीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त तीन मामलो में मा0 न्यायालय से दोषसिद्ध हैं तथा उस पर 5000.00 का ईनाम घोषित किया गया था।

जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
