
दिल्ली— सीबीएसई ने जहां छात्रों को 15 मार्च को कई जगह होली होने के कारण बहुत बड़ी सहूलियत प्रदान की है । जिससे हजारों छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद हैं,
वही एक निर्णय का दूसरा पहलू यह कि बाकी एजेंसीज जो इस पेपर को सम्पन्न करवाने में सहयोग करती हैं वो पूरी तरह इस दिन सक्रिय रहेंगी, चाहे छात्र आये या ना आएं।
सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं चल रही हैं, तथा पूरे देश मे 14 या 15 को होली का त्योहार हैं, 14 या 15 तारीख की होली को लेकर समाज उहापोह की स्थिति बनी होंने के कारण सीबीएसई का फैसला ऐतिहासिक हैं, पर इससे बहुत बड़ी संख्या में एग्जाम में सहयोग करने वाली एजेंसीज लगातार ड्यूटी पर रहेगी, जिससे समाज का एक बड़ा वर्ग होली के त्योहार पर काम पर रहेगा, जिसकी वजह से होली का त्योहार वो नही मना सकेंगे।

इससे अच्छा होता यदि सीबीएसई पूरी तरह परीक्षा रद्द कर पुनः किसी और तारीख को परीक्षा करवाती, इससे परीक्षा से जुड़ी समस्त संस्थाओं में काम करने वाले कर्मचारियों को भी राहत मिल जाती, और वो होली का त्योहार अपने परिवार के साथ मना पाते, जो एक उचित निर्णय होता।

