Spread the love

उत्तराखंड—  दर्दनाक सड़क हादसे में युवा कारोबारी की मौत हो गई है परिवार के कई सदस्य घायल है। खबर जनपद हरिद्वार से है।

हरिद्वार जिले के रूड़की क्षेत्र में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में लक्सर निवासी युवा सर्राफा व्यापारी शैलभ वर्मा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शैलभ वर्मा अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार की शादी समारोह से स्कॉर्पियो वाहन द्वारा लक्सर लौट रहे थे। रात करीब 11 से साढ़े 11 बजे के बीच लंढौरा स्थित पेट्रोल डिपो के पास वाहन कथित रूप से ऊंचे स्पीड ब्रेकर के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खड्डे में पलट गया।

हादसे में वाहन सवार सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को रुड़की के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शैलभ वर्मा को मृत घोषित कर दिया।

घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उनकी पत्नी को मुजफ्फरनगर तथा अन्य परिजनों को देहरादून के हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस हृदयविदारक घटना से लक्सर क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस प्रशासन ने हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।


Spread the love