Spread the love

उत्तराखंड/श्रीनगर—   वादिनी प्रतिभा राणा, निवासी द्वारा कोतवाली श्रीनगर में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा बताया  गया कि उनकी स्कूटी (सं०-UK-09-A-3467) को उनके घर के बाहर से दिनांक 27 फरवरी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर  ली गईं है, इस संबंध में कोतवाली श्रीनगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा चोरी की प्रत्येक घटना पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित कर शीघ्र खुलासा करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

निर्गत निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर  कुलदीप सिह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा चोरी हुई स्कूटी की बरामदगी हेतु घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया गया तथा डिजिटल एवं मैनुअल पुलिसिंग के समन्वित प्रयासों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की बिना नम्बर प्लेट लगी एक्टिवा स्कूटी चलाते हुए पाया गया। पुलिस को देखकर उक्त व्यक्ति द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिस पर संदेह के आधार पर उसे रोका गया।

पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि दिनांक 27.02.2026 को गुरुद्वारा रोड क्षेत्र से उसने यह स्कूटी चोरी की थी। साथ ही बताया कि पकड़े जाने के भय से उसने स्कूटी की नम्बर प्लेट निकालकर डिग्गी में छिपा दी थी।

पूछताछ के दौरान यह भी प्रकाश में आया कि वह सड़क पर खड़ी गाड़ियों को चोरी कर कुछ दिन उपयोग करने के पश्चात कहीं भी छोड़ देता है। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि उक्त व्यक्ति नाबालिग है जिसके पश्चात नियमानुसार उक्त नाबालिग को संरक्षण में लेते हुए नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की गई।

See also  भाजपा महिला मोर्चा ने लखपति दीदी सम्मान सम्मेलन का किया आयोजन।

पुलिस द्वारा बरामद स्कूटी को नियमानुसार कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


Spread the love

You missed