xr:d:DAFff0apmyU:9,j:44818637139,t:23040810
Spread the love

हल्द्वानी :  कल रात बारातियों की कार मौत बनकर सड़क पर दौड़ी।

 

मुखानी थाना क्षेत्र के गैस गोदाम रोड पर छडायल चौराहे पर घटी इस घटना में तेज रफ्तार कार ने  सड़क किनारे एक सब्जी विक्रेता को अपनी चपेट में ले लिया।

 

तेज स्पीड में होने के कारण कार की जोरदार टक्कर से सब्जी विक्रेता बुरी तरह घायल हो गया।

 

आनन फानन में सब्जी विक्रेता को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

परिजनों को ओर से पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली हैं, परन्तु पुलिस ने अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

गैस गोदाम रोड पर घटी यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक पूर्णागिरी कालोनी डहरिया निवासी साधू यादव (72 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह यादव गैस गोदाम रोड स्थित मैरी गोल्ड बैंक्वेट हाल के पास सब्जी की दुकान लगाते थे।

 

 

शुक्रवार की देर रात वह दुकान बंद कर वह घर के लिए निकलने ही वाले थे कि सड़क किनारे खड़े टेंपो में सवार होने से पहले एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि हादसे को अंजाम देने वाली कार एक बारात में शामिल थी।


Spread the love

You missed