कोटद्वार— विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार बेस हॉस्पिटल में कोटद्वार विधानसभा के श्रय रोग से पीड़ित लोगों को 2 महीने का राशन वितरण कर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली ।

उन्होंने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रय रोग मुक्त हो देश के संकल्प को साकार करने के लिए उनकी जय दुर्गा सामाजिक संस्था द्वारा कोटद्वार विधानसभा के 10 श्रय रोगियों को गोद लिया गया है जिसमें उनकी देख रेख का जिम्मा विधानसभा अध्यक्ष ने खुद लिया है ।

Advertisement

अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने बताया कि श्रय रोग से हमें बचाया जा सकता है हमे सफाई का ध्यान रखना चाहिए , अपने आसपास गंदगी नहीं होनी देनी है और स्वास्थ्य शरीर के लिए स्वच्छ भोजन पानी भी जरूरी है । अध्यक्ष खण्डूडी ने पीड़ितों को श्रय रोग में काम आने वाली राशन जैसे अंडे , प्रोटीन आदि दिया ।

कोटद्वार हॉस्पिटल में पहुंचते ही अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने एक व्यक्ति को घायल अवस्था में देखा , उन्होंने अपना कार्य छोड़ पहले उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली , उन्होंने बताया कि वृद्ध अवस्था और गर्मी के कारण उन्हें चक्कर से आ रहे है , अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने तुरंत चिकित्सकों को उन्हें देखने को कहा ।

You missed