रुद्रपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले में पुलिस उपनिरीक्षकों और निरीक्षकों के व्यापक तबादले किए हैं। आदेश जारी होते ही सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना नया कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जसपुर कोतवाली की कमान अब राजेंद्र सिंह डांगी को सौंपी गई है। वहीं, काशीपुर एसओजी प्रभारी से हटाकर रविंद्र बिष्ट को थाना अध्यक्ष दिनेशपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, पुलिस लाइन रुद्रपुर से स्थानांतरित होकर रवि सैनी अब थाना कुंडा का प्रभार संभालेंगे।

Advertisement

इसी क्रम में, थाना कुंडा से स्थानांतरित हरिंदर चौधरी को काशीपुर एसओजी का प्रभारी बनाया गया है। जबकि, थाना पंतनगर से हटाकर सुंदरम शर्मा को साइबर सेल पुलिस कार्यालय का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, पुलिस लाइन रुद्रपुर से आए धर्मवीर सोलंकी को किला खेड़ा थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि यह तबादला व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए किया गया है। सभी नव नियुक्त थाना प्रभारी और कोतवालों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

You missed