नैनीताल—-  उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रतिष्ठित सहकारी निरीक्षक वर्ग-2/सहायक विकास अधिकारी की लिखित परीक्षा आज 16 नवंबर को जनपद नैनीताल के 9 परीक्षा केंद्रों पर बेजोड़ सुरक्षा और चौकन्नी निगरानी के बीच पूरी तरह शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।

जिले के पुलिस कप्तान एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने खुद फील्ड में उतरकर एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी, जीजीआईसी, कालाढूंगी रोड सहित कई परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

Advertisement

उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस बल को “अलर्ट मोड” में रहकर ड्यूटी निभाने के सख्त निर्देश दिए।

 

अभेद्य सुरक्षा – हर स्तर पर कड़ी निगरानी——

सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स, क्यूआरटी, महिला पुलिस और रिज़र्व फोर्स तैनात।

परीक्षार्थियों की DFMD, HHMD और कड़ी फ्रिस्किंग के बाद ही एंट्री।

मोबाइल फोन, ब्लूटूथ सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर सख्त प्रतिबंध। नकल रोकथाम को लेकर केंद्रों के भीतर सीसीटीवी कैमरों और वीडियो सर्विलांस की विशेष व्यवस्था की गई।

इंटेलिजेंस पूरी तरह सक्रिय——

एलआईयू और एसओजी की टीमें पूरे समय एक्टिव रहीं, संदिग्ध गतिविधियों पर चौकन्नी नजर। वहीं इस दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी साइबर विंग की कड़ी मॉनिटरिंग रही।

उच्च स्तरीय मॉनिटरिंग—–

SSP के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत,नोडल अधिकारी – जोनल/सेक्टर पुलिस अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था की पल-पल समीक्षा करते रहे।

नैनीताल पुलिस की चुस्त व्यवस्था——

आज की परीक्षा यह साबित करती है कि नैनीताल पुलिस कठोर, तत्पर और परिणाम-केंद्रित कार्रवाई के लिए बिल्कुल प्रतिबद्ध है। नकल और अव्यवस्था पर पूरी तरह नकेल कसते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाया गया।

You missed