हल्द्वानी—  ।स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का  सुराज सेवा दल के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क हल्द्वानी में पुतला दहन किया

कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, निजी स्कूलों की मनमानी के आगे अभिभावक व विद्यार्थी घुट रहे हैं ।

Advertisement

सरकारी अस्पताल रेफर सेंटर बन गए हैं, सहकारिता भगवान भरोसे चल रही है ,विरोध करने पर झूठे मुकदमे लिखकर दबाया जा रहा है ।

तानाशाही के आगे ईमानदारी बोनी होती जा रही है, मंत्री से मिलने के लिए इतने प्रोटोकॉल हैं कि आम जनता मिल ही नहीं पाती।

उनके दरबार केवल उद्योगपति व भ्रष्टाचारियों के लिए खुला है। मास्टर साहब एक शिक्षक होने के साथ एक जनता भी हैं और उन्होंने जनमंच पर अपनी बात शिष्टता पूर्वक रखी ,लेकिन उत्तराखंडी होने का उन्हें दंड देने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है और उन्हें नोटिस थमा दिया गया है।

अगर गुरु जी के साथ कोई भी अनहोनी हुई या गुरु जी की नौकरी पर कोई प्रश्न चिन्ह लगा तो सुराज सेवा दल गुरु जी के साथ खड़ा रहेगा और धन सिंह को इस्तीफा देना पड़ेगा।

प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष डी के भट्ट, कीर्ति दुमका,दीपक दुमका ,चन्द्र शेखर भट्ट ,नीता जोशी ,सीमा कौर ,दिव्या ,आकाश प्रशांत सनवाल ,सुनीता भट्ट विजय तिवारी, अमरिंदर सिंह, बहादुर सिंह बिष्ट, विनोद पाठक, पी एस बिष्ट विष्णु दत्त उपाध्याय, लोकमनी, गोविंद सिंह, उमेश चंद पाठक, नुसरत वारसी अमित चौहान, मीनाक्षी रावत, ज्योति, निखिल,शशि सिंह ,पूजा ,सीमा, जे एस नयाल,हरीश  दीप वर्मा, नीरज बगडवाल , आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

You missed