Spread the love

हल्द्वानी—   आज भाजपा संभाग कार्यालय हल्द्वानी में आत्मनिर्भर संकल्प अभियान के निमित्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी  द्वारा पत्रकार व मीडिया बंधुओं संग केन्द्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की धामी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता  सुरेश जोशी  द्वारा मुख्यमंत्री धामी द्वारा विगत 4 वर्षा में प्रदेश की तरक्की, एवं केन्द्र के साथ मुख्यमंत्री  का सुदढ सम्बन्ध जो प्रदेश के विकास को बल प्रदान कर रहा है उसकी जानकारी साझा की,

प्रदेश प्रवक्ता ने धामी सरकार द्वारा रोजगार के क्षेत्र में हुई नई नियुक्तियो पर भी जानकारी दी।

प्रदेश में आई आपदा में मुख्यमंत्री द्वारा स्वय आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर, चलाई जा रही योजनाओं का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया।

प्रदेश प्रवक्ता  जोशी  ने बताया मोदी जी की क्रान्तिकारी योजना आत्मनिर्भर संकल्प अभियान का सम्पूर्ण देश और प्रदेश में सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है जो प्रदेश और देश को विकास की नई उचाईयों पर ले जा रहा है।

संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मनिर्भर संकल्प अभियान के अन्तर्गत पूरे प्रदेश में दीपावली पर स्वदेशी उत्पाद खरीदने और दुकानदारो को स्वदेशी उत्पाद बेचने हेतु प्रोत्साहित कर अभियान को सफल बनाने का आवहन भी किया।

जोशी जी ने बताया प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप और डीजिटल मंच के जरिए आत्मनिर्भर बनने के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासो का उल्लेख किया।

इसी के साथ वोकल और लोकल को अपनाने एवं स्थानी उत्पादो और सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने का आवाहन किया।

See also  2027 में मुश्किल हो जाएगा” बयान पर बंशीधर भगत ने दी सफाई_ मोदी जी और सरकार के बारे में कोई ऐसी बात नहीं कही,,,,,।

प्रदेश प्रवक्ता जोशी जी द्वारा भाजपा उत्तराखण्ड में संगठनात्मक (प्रदेश एवं जिला स्तर) नियुक्तिओ की भी जानकारी दी गई। मीडिया बंधुओं द्वारा पूछे गये सभी सवालो का प्रदेश प्रवक्ता जोशी जी द्वारा सकारात्मक और बेबाकी से जवाब दिया गया।

भवदीय प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष  प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी  प्रदीप जनौटी , जिला उपाध्यक्ष सुश्री प्रतिभा जोशी , जिला सह मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी, जिला आई०टी० संयोजक अमित चौधरी तथा निबर्तमान सह शोशल  मीडिया संयोजक श्रुति तिवारी की उपस्थिति रही।


Spread the love