
हल्द्वानी—- नगर निगम हल्द्वानी~काठगोदाम द्वारा स्वदेशी दीपावली मेले का आयोजन किया गया।
जिसका उदघाटन महापौर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। यह मेला चार दिन तक आयोजित किया जायेगा।
महापौर ने बताया कि इस दिवाली हम सभी को स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था तथा स्वदेशी उत्पादकों को खरीद कर देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करनी चाहिए।

कार्यक्रम मे नगर निगम मे गठित स्वयं सहायता समूह द्वारा स्वदेशी उत्पाद की बिक्री एवं हाथ से निर्मित उत्पाद की स्टाल लगाई गई हैं।
उक्त कार्यक्रम मे नोडल अधिकारी , पार्षदगण , सिटी मिशन मैनेजर, समुदायिक संगठनकर्ता व सभी समूह की महिलाएं उपस्थित रही।
