Spread the love

हल्द्वानी—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने अमेजन वेयर हाउस अग्निकांड के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण और प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल जिला प्रशासन से मांग करता हैं कि अग्निकांड की जांच में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए तथा जन हित में दोषियों के खिलाफ जिला प्रशासन स्वतः संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज करवाये।

इस संदर्भ में व्यापार मंडल विधिक रायमुशायरी के बाद ही कोतवाली हल्द्वानी को तहरीर देगा।

राजेन्द्र फर्स्वाण और वीरेंद्र गुप्ता ने संयुक्त बयान में कहा कि आज शहर में बिना मानक के वेयर हाउस , मोल और अन्य व्यवसायिक गतिविधियां चल रही हैं जिसके लिए पूर्ण रूप से जिला विकास प्राधिकरण जिम्मेदार हैं, क्योंकि बड़े बड़े प्रतिष्ठानों द्वारा जिन मानचित्रों के आधार पर स्वीकृति ली जाती हैं उसके अनुरूप कार्य नहीं किया जाता हैं।

जिला विकास प्राधिकरण की लापरवाही के चलते ही आमजन की सुरक्षा हमेशा खतरे में रहती हैं अतः जिला प्रशासन को अमेजन वेयर हाउस और दिल्ली में हुए अग्निकांड को देखते हुए सख्त अभियान चलाना चाहिए और नियम विरुद्ध चल रहे बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर रोक लगानी चाहिए।


Spread the love

You missed