देहरादून – उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार 19 अगस्त से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में शुरू होने जा रहा है। इस बार का सत्र धराली आपदा और लगातार हो रही बारिश जैसी दोहरी चुनौतियों के बीच आयोजित हो रहा है। मौसम विभाग ने 22 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे विधानसभा सचिवालय और सरकार की चिंता बढ़ गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को मानसून सत्र की तैयारियों का जायजा लेने भराड़ीसैंण पहुंचे। हेलीपैड पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर पुलिस बल की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

Advertisement

चार दिवसीय इस मानसून सत्र में विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बनाए हुए है, जबकि सरकार विकास और आपदा प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर अपनी उपलब्धियां गिनाएगी। बारिश और आपदा के बीच होने वाले इस सत्र को लेकर जनता और राजनीतिक हलकों में खासा उत्सुकता का माहौल है।

Advertisement

You missed