हल्द्वानी— नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारणी समिति की बैठक संपन्न की गयी।
बैठक का मुख्य प्रस्ताव निगम की आय को बढ़ाना रहा जिससे नगर का चहुमुखी विकास किया जा सके एवं नगरवासियों को बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके।
बैठक में निगम की दुकानों के नामांतरण विरासतन प्रस्तावों का निस्तारण कर कार्यकारिणी के माध्यम से स्वीकृत किया गया।
बैठक में पार्षद चन्द्रप्रकाश, राजेंद्र कुमार, विद्या देवी, निर्मला तिवारी, हेमन्त शर्मा, सलीम सैफी, प्रमोद पंत, हरगोविन्द सिंह, सहित निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
