Spread the love

उत्तराखंड–  नैनीताल जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमताल पुलिस और एएनटीएफ कुमाऊँ की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने मुर्गा सप्लाई की आड़ में चरस की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.683 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पहाड़ी क्षेत्रों से चरस की खेप लाकर तराई क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने खुटानी बैंड के पास चेकिंग के दौरान एक अल्टो कार और बोलेरो पिकअप को रोका। तलाशी में बोलेरो पिकअप से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी जंगल की ओर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अख्तर हुसैन निवासी भीमताल और विजय सिंह बिष्ट निवासी मुक्तेश्वर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी सीज कर दिया है। फरार आरोपी बच्चीराम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Spread the love

You missed