Spread the love

हल्द्वानी/काठगोदाम—   नगर निगम बोर्ड की बेठक श्री गजराज सिंह बिष्ट मा0 महापौर नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

जिसमें 3 विशेष प्रस्ताव क्रमशः नव समल्लित क्षेत्रो में व्यवसायिक भवनों पर कर जमा करने की तिथि 31 दिसम्बर तक बड़ाई गई,

निगम कार्यलय का विस्तार 6.94 करोड़ में किये जाने एंव एस.टी.पी प्लांट से पाईप लाईन 1.10 करोड़ से डाले जाने पर विचार किया गया,

निगम की दुकानो के प्रथम तल को आवंटन किये जाने, कृष्णा कत्था फैक्ट्री में कैम्प कार्यलय बनाये जाने, तथा वहा पर रह रहे लोगो को अन्यत्र बसाये जाने, एस.डी.एम कार्यलय को नमो भवन में शिफट होने के बाद नगर निगम को हस्तांरित करने, स्वंय की भूमि में प्राईवेट पार्किगं बनाने की अनुमति निगम की दुकानों का किराया छुट हेतु 2 माह की वृधि निगम की दुकानों का अनुबन्ध एंव नवीनीकरण निगम के खोड़ वाले स्थान पर मीट मार्केट खोलने, मंगल पड़ाव पर वेन्डिग जोन बनाये जाने, वर्क शॉप लाईन में दुकान निर्माण, छतरी चौराहे पर पुस्तकालय निर्माण, बरेली रोड नवीन मण्डी के सामने दुकान निर्माण, इ.वी वाहनों हेतु 3 स्थानों पर चार्जींग स्टेशन, शनी बाजार स्टेशन पर चबुतरा निर्माण, कटघरिया चौराहे पर दुकान एंव लेबर सेड निर्माण, बॉयोमेट्रीक मशीन शत प्रतिशत उपस्थिति, निगम द्वारा निग्रत किये जाने वाले प्रमाण पत्रों हेतु यूजर चार्ज रसीद अनिवार्य, जजी कोर्ट के पास आचॅल का मिल्क केफे निर्मित, कैनाल रोड का नाम जगत सिंह पागंती किये जाने, कर्मचारियों को गोलडन कार्ड बनाये जाने, रजत जयंती पर किये गये कार्य, निगम पार्षदों को अन्य राज्य में शैक्षिक भ्रमण एंव निगम द्वारा बनाये गये उप विधिया सर्व समय से स्वीकार किये गये।

See also  भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हुआ गोष्ठी का आयोजन।

आज की बैठक में परितोष वर्मा नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, लेखाधिकारी, सहायक लेखाधिकारी, कर अधीक्षक व 43 माननीय पार्षद उपस्थित रहे।

माननीय महापौर ने बैठक में आए सभी पार्षद गण तथा अधिकारी वर्ग कर्मचारी गण व मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया ।।


Spread the love