Spread the love

नैनीताल—  सिक्ख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के तीन सौ पचासवें शहीदी दिवस पर प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी, गौजाजाली, बरेली रोड के तत्वाधान में और हल्द्वानी सिटी ब्लड सेंटर के सौजन्य से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया , जिसमें हर वर्ग के लोगों ने बड़-चड़ कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर कमेटी के मेंबर सुखबीर सिंह (वीरू) , मुख्य सेवादार सुखविंदर कौर  और अन्य सदस्यों ने सभी रक्तदान करने वाले लोगों का तहे दिल से धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं।

रक्तदान शिविर का आयोजन करने वालों में मुख्यत सुखविंदर कौर , प्रीतपाल सिंह , सुखबीर सिंह (वीरू) , मनजीत सिंह  आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।


Spread the love

You missed