
हल्द्वानी— विगत 40 वर्षों 1985 से उत्तराखंड राज्य के वरिष्ठ व्यापारी नेताओं के नेतृत्व में व्यापारी व सामाजिक हितों के लिए संघर्ष कर रहे एक मात्र व्यापारी संगठन प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण का प्रमाण पत्र उपनिबंधक कार्यालय के रजिस्टार सूर्यप्रताप सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों को सौंपा।
संगठन के प्रदेश महामंत्री ने प्रमाण पत्र प्राप्त करने के पश्चात प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड राज्य का एक मात्र व्यापारियों का रजिस्टर्ड संगठन हैं।
जो दलगत राजनीति से हटकर सभी व्यापारियों और जनहित के कार्यों में बढ़ चढ कर भागीदारी करता हैं और भविष्य में भी करता रहेगा ।

राजेन्द्र फर्स्वाण ने कहा कि बड़े सौभाग्य की बात हैं, कि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल में 40 वर्ष पूर्व जिन व्यापारी नेताओं ने व्यापार मण्डल के गठन में नींव रखी थी तथा अपने खून पसीने से व्यापार मंडल रूपी इस वृक्ष को सीच कर वृट वृक्ष के रूप में खड़ा किया ,
वर्तमान में भी अधिकांश वे सभी वरिष्ठ व्यापारी नेता संगठन से जुड़े हुए हैं, तथा व्यापारी हितों के संघर्ष में अपनी पूर्ण भागीदारी निभाने के साथ साथ अपना पूर्ण अनुभव प्रदान कर रहे हैं, जो बड़े गर्व की बात हैं।
फर्स्वाण ने कहा कि संगठन में पूरे प्रदेश के हर क्षेत्र के व्यापारियों को एक समान बराबर की जिम्मेदारी आवंटित कर रखी हैं, जो कि व्यापारी हितों , सामाजिक क्षेत्र और राज्य के विकास में सरकार का पूर्ण सहयोग करते रहते हैं।
रजिस्टार से प्रमाण पत्र प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, रणनीति सलाहकार दीपक माहेश्वरी, युवा अध्यक्ष कुंदन आदि मौजूद रहे।
