Spread the love

नैनीताल—-  उत्तराखण्ड में नैनीताल के अंतरिक्ष विज्ञान शोध संस्थान के अनुसार आज शनिवार रात पूर्ण चंद्र ग्रहण के कारण चंद्रमा का रंग लाल देखने को मिलेगा।

आपने बचपन से चंदा मामा की कहानी सुनी होगी। चंदा मामा अक्सर सफेद या हल्के पीलेपन रंग का देखा जाता है। क्या आप जानते हैं कि ये एक समय गाढ़े लाल रंग का भी दिखता है ? आज रात आप ऐसा ही चंद्रमा देखने को मिलेगा, क्योंकि आज पूर्ण चंद्र ग्रहण है। यह चंद्र ग्रहण साफ आकाश होने की स्थिति में पूरे देश में दिखेगा।

जानकारी के अनुसार, ग्रहण प्राकृतिक खगोलीय घटना है जिसमें सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध आ जाते हैं। आकर में चंद्रमा सूर्य से लगभग 400 गुना छोटा है, लेकिन सूर्य की तुलना में पृथ्वी के लगभग 400 गुना नजदीक है।

इस कारण, इन दोनों का आकार आकाश में लगभग एक समान दिखाई देता है। सूर्य ग्रहण के समय सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा होता है जिससे चंद्रमा की छाया पृथ्वी के कुछ हिस्से पर पड़ती है। यदि आप उस हिस्से से सूर्य की तरफ देखें तो चंद्रमा सूर्य को कवर करता दिखाई देगा जिसे सूर्य ग्रहण कहते हैं।

चंद्र ग्रहण के समय इसका ठीक उलट होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी होती है।
आज चंद्र ग्रहण रात 8:58 पर शुरू होगा जो नंगी आँखों से दिखाई नहीं देगा। चंद्रमा के अँधेरा होने का चरण(आंशिक ग्रहण) रात 9:57 पर शुरू होगा और देररात 1:26तक चलेगा।

एरीज की तरफ से कहा गया है कि अगर आपको कोई जानकारी चाहिए तो:- virendra[at]aries[dot]res[dot]in या outreach[at]aries[dot]res[dot]in पर ईमेल के माध्यम करें।

See also  बीए के छात्रों का हुआ बिदाई समारोह।

Spread the love

You missed