Spread the love

देहरादून—- प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक विनय गोयल ने देहरादून स्थित अपने कार्यालय में व्यापारियों के सम्मुख कहा कि कारोबार की मजबूती के लिए व्यापारियों में पूर्व की भांति आपसी एकजुटता जरूरी हैं।

जिसकी वजह से व्यापारी शासन प्रशासन के नाजायज उत्पीड़न से सुरक्षित रहता हैं और राज्य की सरकार व्यापारियों की आवाज पर व्यापारी हितों के निर्णय लेने में देरी नहीं करती हैं।

विनय गोयल ने बताया कि राज्य के सभी क्षेत्रों के व्यापारियों की समस्याओं को सूची बनाई जाएगी, जिसके लिए प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी से मिलकर निराकरण की मांग करेंगे।

प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती हेतु और राजधानी देहरादून में अपना प्रतिनिधित्व हेतु प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल शीघ्र ही देहरादून और हरिद्वार जिले की इकाईयों की भी घोषणा की जाएगी।

वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि पूरे राज्य भर में कई दशकों से ईमानदारी पूर्वक व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत व्यापारी नेताओं का चयन कर , उन्हें व्यापारी रत्न से नवाजा जाएगा।

सभा में उपस्थित प्रमुख लोगो में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक विनय गोयल प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कश्यप विकास गुणवंत विनोद गोयल राजेन्द्र कुमार मानिक चंद्र आदि कई प्रमुख व्यापारी मौजूद थे


Spread the love