Spread the love

उत्तराखंड—  बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

हादसा देवप्रयाग – पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के पास हुआ, जहां हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

बचाव दल अब तक पांच शवों को खाई से बाहर निकाल चुका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सात लोग सवार थे। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना से जुड़ी हर नई जानकारी के साथ इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।


Spread the love

You missed