Spread the love

उत्तराखंड—-  उत्तराखंड के  जनपद उधम सिंह  जिले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व जिलाध्यक्ष गफ्फार खान के भतीजे अलीम खान की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों, अकील और रिहान खान को दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 26 अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

18 अगस्त को अलीम खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने तुरंत छह टीमों का गठन किया. इन टीमों ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई जनपदों में लगातार दबिश दी.

आज एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बरेली रोड पर शर्मा ढाबा के निकट कार्रवाई करते हुए अकील और रिहान को 315 बोर के तमंचे और एक-एक जिंदा कारतूस के साथ दबोचा लिया।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर करने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने पहले कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. अन्य फरार 26 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि अलीम की हत्या हाल ही में संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हार के बाद राजनीतिक रंजिश के चलते की गई.

घटना के बाद गांव में पुलिस और पीएसी की टीमें तैनात की गई थीं. एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि घटना में लिप्त दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है, बाकी की गिरफ्तारी जल्द होगी. आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

See also  भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हुआ गोष्ठी का आयोजन।

Spread the love