Spread the love

हल्द्वानी—  एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ, हल्द्वानी के कंप्यूटर विज्ञान एवं अनुप्रयोग विभाग द्वारा बीसीए के 40 विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय औद्योगिक भ्रमण एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम प्रबंध निदेशक डॉ. बी. एस. बिष्ट के नेतृत्व एवं कार्यकारी निदेशक डॉ. तरुण सक्सेना के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के प्रथम दिन विद्यार्थियों ने ऐपस्क्वाड्ज़ सॉफ्टवेयर प्रा. लि., नोएडा का औद्योगिक भ्रमण किया, जहाँ ऐपस्क्वाड्ज़ के विशाल रंजन द्वारा एक इंटरएक्टिव तकनीकी सत्र लिया गया। सत्र में छात्रों को सॉफ्टवेयर उद्योग की कार्यप्रणाली, करियर अवसरों, कॉर्पोरेट कार्य संस्कृति एवं उभरती तकनीकों की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही  रंजन द्वारा ये भी बताया गया कि भविष्य में सॉफ्टवेर उद्योग में क्या क्या नए बदलाव आ सकते हैं और उसमे छात्र अपनी स्नातक डिग्री के साथ कुछ अन्य अल्पकालिक पाठ्यक्रम को भी प्राथमिकता दें जो कि उनके आने वाले भविष्य के लिए लाभकारी होगा ।

दूसरे दिन आई.पी.ई.सी. इंजीनियरिंग कॉलेज में जेनरेटिव एआई (Generative AI) विषय पर एक शैक्षणिक सत्र आयोजित किया गया, जिसे डॉ. कुमुद कुंदू, विभागाध्यक्ष (एआई/एमएल) द्वारा लिया गया। सत्र में विद्यार्थियों को जेनरेटिव एआई की अवधारणा, औद्योगिक उपयोग एवं भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया गया।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम में श्रीमती हेमा नेगी खत्री, विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर विज्ञान एवं अनुप्रयोग,  अनिल कुमार, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ, सुश्री तवाहा फरीद, मानव संसाधन अधिकारी,  मोहित सुयाल, प्रबंधन विभाग (बीबीए) तथा आई.पी.ई.सी. इंजीनियरिंग कॉलेज से शैलेन्द्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. कुमुद कुंदू को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।


Spread the love

You missed