Spread the love

हल्द्वानी—  एम0आई0ई0टी0 कुमाऊँ, हल्द्वानी ने भारतीय शिक्षण मंडल के सहयोग से “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं इनोवेशन” विषय पर दो दिवसीय सिम्पोजियम का शुभारंभ 6 फरवरी को किया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रोफेसर एन.सी. लोहानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. लोहानी, प्रबन्ध निदेशक डॉ. बी.एस. बिष्ट, निदेशक डॉ. तरुण सक्सेना एवं सी0ई0ओ0 डॉ. कमल रावत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर एन. सी. लोहानी ने अपने संबोधन में शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि नई तकनीक और नवाचार आज की अर्थव्यवस्था के प्रमुख प्रेरक तत्व बन चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

दो दिवसीय इस सिम्पोजियम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक्सपर्ट टॉक, रिसर्च पेपर प्रेजेंटेशन, शिक्षकों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई ए0आई0 कार्यशाला तथा इनोवेशन चैलेंज का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं।

सिम्पोजियम के प्रथम दिवस में प्रो0 आशुतोष शर्मा (उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय), डॉ. अभिनव शर्मा एवं डॉ. विभु जेटली (यूपीईएस, देहरादून) ने अपने व्याख्यानों के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न आयामों पर विस्तृत जानकारी साझा की।

इस अवसर पर डॉ. अभिनव शर्मा जी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ. शर्मा विगत दो वर्षों से विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल रहे हैं, जो उनकी अकादमिक उत्कृष्टता और शोध योगदान को दर्शाता है।”

See also  जंगी सिक्स, के हवलदार करन सिंह का निधन,,,, 6 कुमाऊँ में शोक की लहर,,,।

कार्यक्रम में संस्थान के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य एवं प्रतिनिधि, जिनमें श्रीमती हेमा नेगी, श्री अनिल, श्रीमती सोनम भण्डारी, श्री चरनजीत सिंह सिधु, श्री आशुतोष पाण्डे, श्री विनोद बुढलाकोटी, श्री कृष्णा बेलवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सिम्पोजियम का प्रथम दिवस ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं तकनीकी नवाचार से परिपूर्ण रहा।


Spread the love

You missed