उत्तराखंड— नैनीताल कालाढूंगी मार्ग में सरिता ताल में पर्यटकों से भरी कार झील में गिर गई। घटना सोमवार शाम 5:30 बजे की बताई जा रही जब(UP21 CC 5213)संख्या की ह्युंडई आई10 कार अनियंत्रित होकर सड़क से सीधे नीचे सरिता ताल झील में जा गिरी।
गनीमत रही कि वाहन झील की रेलिंग से टकराकर झील में गिरने के बावजूद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
हादसे के बाद सभी लोग एक दूसरे की मदद कर झील से बाहर निकल आए।
फिलहाल सभी पर्यटक सुरक्षित बताए गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पर्यटक बुलंदशहर और मुरादाबाद के रहने वाले है जो नैनिताल घूमने के बाद अपने गंतव्य के लिए लौट रहे थे।
