नई दिल्ली – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में #स्वस्थनारी #सशक्तपरिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री आदरणीय हर्ष मल्होत्रा जी, पटपड़गंज के विधायक रवि नेगी जी और पूर्वी दिल्ली के जिलाधिकारी अमोल कुमार जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने मोदी जी के धार (मध्य प्रदेश) से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर, डॉक्टरों, स्टाफ, रोगियों और जांच कराने आए नागरिकों के साथ मिलकर सुना।

Advertisement

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उनके मार्गदर्शन में चलाए जा रहे स्वास्थ्य और सशक्तिकरण से जुड़े अभियान देश के हर वर्ग तक पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और परिवारों के स्वास्थ्य से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं।

Advertisement

You missed