Spread the love

कोटद्वार– दिनांक 15 अगस्त से जनता इंटर कॉलेज मोताधाक के खेल मैदान में आयोजित सब जूनियर फुटबाल लीग प्रतियोगिता जिसमें आठ स्कूल टीमों ने प्रतिभाग किया था, का फाइनल कॉन्वेंट बनाम बाल भारती खेला गया जिसमें बेहतरीन फुटबॉल का प्रदर्शन करते हुए कॉन्वेंट ने मुकाबला सुशांत की हैट्रिक की बदौलत 3–0 से जीत सब जूनियर स्कूल डिवीजन का खिताब अपने नाम किया।

 

 

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सुशांत व गोल्डन बूट शिव को चुना गया।

 

मुकाबला का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि श्री कमल नेगी जी, रिटायर्ड कर्नल श्री चंद्री पटवाल सर,अंतर्राष्ट्रीय कोच सुनील रावत,सीनियर शिक्षक श्री सुरदीप सिंह गुसाईं,बाल भारती पब्लिक स्कूल कर्ताधर्ता श्री गिरिराज सिंह रावत जी द्वारा किया गया।आयोजन समिति में सिद्धार्थ रावत, तरुण इश्टवाल , सतीश मौर्य,ऋतिक नेगी, आदि मौजूद रहे।


Spread the love

You missed