Tag: हत्या

  • पति ने फ़ोन कर खुद दी पुलिस को सूचना,,, पत्नी की गोली मारकर कर दी हत्या,,, फिर हुआ फरार,,।

    पति ने फ़ोन कर खुद दी पुलिस को सूचना,,, पत्नी की गोली मारकर कर दी हत्या,,, फिर हुआ फरार,,।

    देहरादून—   राजधानी देहरादून के क्लेमेनटाउन क्षेत्र में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। ईदगाह रोड, सुभाषनगर में 27 वर्षीय काजल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पति धीरज पर है।

    वारदात के बाद आरोपी ने कथित तौर पर खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी और मौके से फरार हो गया।

    पुलिस के अनुसार, काजल और धीरज के बीच करीब तीन महीने से तलाक को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था और दोनों अलग-अलग रह रहे थे। काजल क्लेमेनटाउन क्षेत्र में एक घर में केयरटेकर के रूप में काम करती थी।

    सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन थाना पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी धीरज की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

    मृतका के भाई अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में अपनी बहन की हत्या का आरोप उसके पति धीरज पर लगाया है। मामले की जांच जारी है।

  • नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा के जवाहर नगर में हुई हत्या का 12 घंटे में किया खुलासा,,, आरोपी गिरफ्तार,,।

    नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा के जवाहर नगर में हुई हत्या का 12 घंटे में किया खुलासा,,, आरोपी गिरफ्तार,,।

    हल्द्वानी—   कोतवाली बनभूलपुरा क्षेत्र के जवाहर नगर में हुई सनसनीखेज हत्या का नैनीताल पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर कार्रवाई की गई, आरोपी की निशानदेही पर आला कत्ल दुपट्टा बरामद हुआहै।

    संक्षिप्त विवरण –  दिनांक 16.09.2026 को स्थानीय पार्षद जवाहर नगर द्वारा कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस को सूचना दी गई कि क्षेत्र में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति बरामदे में मृत अवस्था में पाया गया।

    मृतक की पहचान अमन ठाकुर पुत्र भोले ठाकुर, निवासी गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ (उ.प्र.), उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई, जो पिछले 4-5 वर्षों से उक्त घर में रह रहा था।

    फॉरेंसिक टीम द्वारा निरीक्षण पर मृतक के गले पर यू-आकार का निशान पाए जाने पर मृत्यु संदिग्ध प्रतीत हुई। शव को पोस्टमार्टम हेतु डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा गया।

    पुलिस कार्यवाही –  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त दिशा-निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन एवं एएसपी/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

    टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, सुरागरसी-पतारसी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर नामजद अभियुक्त निक्की उर्फ नाटी को दिनांक 17.09.2026 को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से नीचे गौला नदी किनारे हजारा की खाली पड़ी झोपड़ी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल दुपट्टा उसके कार्यस्थल मस्ता टेंट हाउस, जवाहर नगर से बरामद किया गया।

    गिरफ्तार अभियुक्त –   निक्की उर्फ नाटी पुत्र राजेंद्र वाल्मीकि, निवासी वार्ड नं. 14, जवाहर नगर, कोतवाली बनभूलपुरा, उम्र 32 वर्ष।
    बरामदगी –   घटना में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद किया गया।

    पूछताछ में खुलासा –  आरोपी निक्की उर्फ नाटी मृतक अमन को पसंद नहीं करता था तथा अपनी पत्नी से अमन के संबंध होने का शक करता था। इसी बात को लेकर वह पत्नी एवं अमन से विवाद करता था। दिनांक 15.09.2026 को अभियुक्त द्वारा अपनी साली को फोन पर अमन अथवा अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

    आपराधिक इतिहास – FIR NO-176/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना कोतवाली बनभूलपुरा दर्ज हैं।

  • ₹5 हजार के शक में दोस्त की हत्या,,,, CCTV से खुला पूरा राज़।

    ₹5 हजार के शक में दोस्त की हत्या,,,, CCTV से खुला पूरा राज़।

    उत्तराखंड—   जनपद ऊधम सिंह नगर में महज ₹5 हजार के विवाद ने दोस्ती को खून के रिश्ते में बदल दिया। रुद्रपुर में एक युवक की उसके ही दोस्तों ने पहले साथ बैठकर शराब पिलाई, फिर सुनसान निर्माणाधीन मकान में ले जाकर बेरहमी से हत्या कर दी।

    पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

    100 से ज्यादा CCTV फुटेज ने खोला हत्या का राज

    31 जुलाई को शिवनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस की टीम ने जांच शुरू की।

    पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर मृतक की पहचान ट्रांजिट कैंप निवासी अनिल कुमार के रूप में की।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि अनिल कुमार की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी।

    जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन अनिल अपने साथियों रोहित राजपूत और विजय के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान पहले से बनाई गई साजिश के तहत उसे एक निर्माणाधीन मकान में ले जाया गया।

    पहले ईंट और लकड़ी से हमला, फिर रस्सी से घोंट दी जान

    पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले अनिल को शराब पिलाई। इसके बाद लकड़ी की पट्टी और ईंट से उस पर ताबड़तोड़ हमला किया। जब वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

    पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों को शक था कि अनिल ने उनके ₹5 हजार चुरा लिए थे। इसी शक और रंजिश में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।

    जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल रस्सी और ईंट का टुकड़ा भी बरामद कर लिया गया है।

    एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    हजार के शक में दोस्त की हत्या, CCTV ने खोला पूरा राज़

     

    उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर में महज ₹5 हजार के विवाद ने दोस्ती को खून के रिश्ते में बदल दिया। रुद्रपुर में एक युवक की उसके ही दोस्तों ने पहले साथ बैठकर शराब पिलाई, फिर सुनसान निर्माणाधीन मकान में ले जाकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

    100 से ज्यादा CCTV फुटेज ने खोला हत्या का राज

    31 जुलाई को शिवनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस की टीम ने जांच शुरू की।

    पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर मृतक की पहचान ट्रांजिट कैंप निवासी अनिल कुमार के रूप में की।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि अनिल कुमार की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी।

    जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन अनिल अपने साथियों रोहित राजपूत और विजय के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान पहले से बनाई गई साजिश के तहत उसे एक निर्माणाधीन मकान में ले जाया गया।

    पहले ईंट और लकड़ी से हमला, फिर रस्सी से घोंट दी जान

    पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले अनिल को शराब पिलाई। इसके बाद लकड़ी की पट्टी और ईंट से उस पर ताबड़तोड़ हमला किया। जब वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

    पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों को शक था कि अनिल ने उनके ₹5 हजार चुरा लिए थे। इसी शक और रंजिश में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।

    जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल रस्सी और ईंट का टुकड़ा भी बरामद कर लिया गया है।

    एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • हरिद्वार- डबल मर्डर का खुलासा :- गद्दी की लालच में  हुईं दो साधुओं की हत्या,,,,तीन गिरफ्तार..।

    हरिद्वार- डबल मर्डर का खुलासा :- गद्दी की लालच में हुईं दो साधुओं की हत्या,,,,तीन गिरफ्तार..।

    उत्तराखंड–  हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में दो साधुओं की हत्या से फैली सनसनी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फूलगढ़ स्थित पथरेश्वर मंदिर में हुए इस दोहरे हत्याकांड के पीछे मंदिर की गद्दी पर कब्जा जमाने की साजिश और ब्लैकमेलिंग को मुख्य वजह बताया गया है।

    पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेसवार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया।

    ऐसे सामने आया मामला

    सोमवार रात पंकज निवासी ऐथल ने पुलिस को सूचना दी कि मंदिर में ठहरे दो साधुओं की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मंदिर परिसर के पास खुदाई करने पर दो शव बरामद हुए।

    एक साधु की पहचान सेवा गिरी (38) और दूसरे की पहचान पारस गिरी (40) के रूप में हुई। दोनों उत्तर प्रदेश के शुक्रताल, मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे और 14 जुलाई को मंदिर में आयोजित भंडारे में शामिल होने आए थे।

    हत्या की वजह क्या थी?

    पुलिस जांच में सामने आया कि मंदिर की गद्दी पर कब्जा करने और ब्लैकमेलिंग से जुड़े विवाद ने इस दोहरे हत्याकांड को जन्म दिया। पूछताछ में यह भी पता चला कि 18 जुलाई की रात दोनों साधुओं को शराब पीते देखा गया था और अगले दिन मंदिर परिसर में गड्ढा खोदा गया।

    मंदिर के मुख्य पुजारी अखिल गिरी सहित कई लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।

  • हरिद्वार में दो साधुओं की हत्या,,,, जंगल में दबे मिले शव,, मुख्य पुजारी समेत संदिग्धों की तलाश।

    हरिद्वार में दो साधुओं की हत्या,,,, जंगल में दबे मिले शव,, मुख्य पुजारी समेत संदिग्धों की तलाश।

    उत्तराखंड–  हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में स्थित पथरी थाना अंतर्गत शिवगढ़ गांव के पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

    दोनों साधुओं के शव मंदिर परिसर के पास जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में जमीन में दबे मिले, जिससे पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक साधु की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है, जबकि दूसरे साधु पर धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।

    काफी समय से मंदिर में रह रहे थे दोनों साधु

    मृतक साधुओं की पहचान सेवा गिरि और उत्तम गिरि के रूप में हुई है। दोनों काफी समय से पथरेश्वर महादेव मंदिर में रहकर पूजा-पाठ और मंदिर की देखभाल का कार्य कर रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, वे मंदिर परिसर में शांतिपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे थे।

    हालांकि, दोनों साधुओं का मूल निवास स्थान क्या था, इसकी सटीक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

    स्थानीय लोगों और पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि शनिवार रात तीन साधु वेशधारी बाहर से मंदिर में आकर ठहरे थे। घटना के बाद से ये तीनों लापता बताए जा रहे हैं, जिससे उन पर संदेह गहराता जा रहा है।

    पुलिस को आशंका है कि ये लोग मृतक साधुओं के परिचित हो सकते हैं और वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया हो।

    पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि दोनों साधुओं की हत्या के बाद मंदिर परिसर और जंगल के पास गड्ढा खोदकर शवों को जमीन में दबा दिया गया।

    यह घटना न केवल हत्या, बल्कि साक्ष्य छिपाने के गंभीर प्रयास की ओर भी संकेत करती है।

    सोमवार सुबह हुआ खुलासा

    सोमवार सुबह जब सेवा गिरि और उत्तम गिरि मंदिर परिसर में नजर नहीं आए, तो ग्रामीणों और मंदिर के सेवादारों को संदेह हुआ। खोजबीन के दौरान मंदिर के पास जमीन की खुदाई के निशान दिखाई दिए।

    इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, और मौके पर पहुंची टीम ने खुदाई कर दोनों शव बरामद किए।

    पुलिस और FSL टीम जुटी जांच में

    सूचना मिलते ही सीओ लक्सर देवेंद्र नेगी, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और पथरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

    दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारण और समय का खुलासा हो सकेगा।

    मुख्य पुजारी समेत कई संदिग्धों की तलाश

    पुलिस के अनुसार, मंदिर का मुख्य पुजारी अखिल गिरी घटना के बाद से फरार है। इसके अलावा शनिवार रात मंदिर में ठहरे तीनों साधु वेशधारियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

    एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

  • पी.एम.श्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या,,, इलाके में सनसनी !

    पी.एम.श्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या,,, इलाके में सनसनी !

    बागेश्वर—  उत्तराखण्ड में बागेश्वर जिले स्थित भटखोला जी.आई.सी.के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    बागेश्वर जिले में काफलीगैर तहसील के पी.एम.श्री राजकीय इंटर कॉलेज(जी.आई.सी.) के 56 वर्षीय प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतक दयानंद टम्टा, बागेश्वर में तहसील रोड के निवासी थे।

    जानकारी के अनुसार, स्कूल में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में हाल ही में स्थानांतरित होकर आए दयानंद को उन्हीं के विद्यालय के नवल किशोर सोराड़ी ने कथित रूप से चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।

    अल्मोड़ा के रहने वाले नवल ने उन्हें स्कूल जाते समय रास्ते में पीछे से वार कर लहूलुहान कर दिया। हमले में प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बागेश्वर के एस.पी.जितेंद्र मेहरा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

    अल्मोड़ा से फॉरेनसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाये। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। झिरौली थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश कर अल्मोड़ा जेल भेजा दिया। बागेश्वर पुलिस अब हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

  • उत्तराखंड – 20 साल की शादी का अंत जहर के घूंट से,,, खौफनाक हत्या..।

    उत्तराखंड – 20 साल की शादी का अंत जहर के घूंट से,,, खौफनाक हत्या..।

    हरिद्वार—  उत्तराखंड के हरिद्वार से बेहद सनसनीखेज़ और चौका देने वाला मामला सामने आया है। करीब पांच महीने पहले हुई एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

    जांच में सामने आया कि आरोपी ने इलाज के बहाने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर अपनी पत्नी को पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    बहादराबाद थाना पुलिस के अनुसार, 4 फरवरी 2026 को मरगूबपुर निवासी मोहम्मद अनीश ने अपनी बहन की संदिग्ध मौत को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।

    उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन के पति अफजाल ने दवाई के नाम पर उसे जहरीला पदार्थ पिलाया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए और पोस्टमार्टम के बाद बिसरा जांच के लिए एफएसएल भेजा गया। एफएसएल रिपोर्ट में महिला की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी।

    जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी पति की संलिप्तता सामने आई। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार फरार चल रहा था। 27 जून को सूचना मिली कि वह क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में है।

    पुलिस ने बढ़ेड़ी राजपूतान हाईवे पुल, शांतर्शाह के पास घेराबंदी कर आरोपी अफजाल पुत्र मुस्लिम, निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद को गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी पिछले चार वर्षों से बीमार थी और वह उसकी बीमारी से परेशान था। इसी कारण उसने इलाज के बहाने जहरीला पदार्थ पिलाकर उसकी हत्या कर दी।

    20 साल पुराना रिश्ता, दर्दनाक अंजाम

    पीड़िता के भाई के अनुसार, बहन की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। वह पिछले चार वर्षों से बीमार थी, लेकिन आरोपी उसका समुचित इलाज नहीं करा रहा था। आरोप है कि उसने खेतों में इस्तेमाल होने वाली जहरीली दवा दवाई में मिलाकर पिला दी।

    तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराकर उसने शक से बचने की कोशिश की, लेकिन महिला ने मौत से पहले नायब तहसीलदार के सामने अपने बयान भी दर्ज कराए थे।

    पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों, एफएसएल रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

  • युवक को मारी गोली,,, हल्द्वानी में इलाज के दौरान मौत,, आरोपी फरार।..

    युवक को मारी गोली,,, हल्द्वानी में इलाज के दौरान मौत,, आरोपी फरार।..

    उत्तराखंड—   ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में पुरानी रंजिश एक बार फिर खूनी वारदात में बदल गई। गुरुवार शाम लालपुर चौकी क्षेत्र के टिब्बा इलाके में 17 वर्षीय विक्रांत बागी को कथित तौर पर नजदीक से गोली मार दी गई।

    गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल और फिर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विक्रांत का किच्छा के सैजनी गांव निवासी एक युवक से विवाद हुआ था। कहासुनी बढ़ने पर आरोपी ने कथित तौर पर तमंचे से फायर कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

    युवक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों ने आक्रोश जताया, जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

    पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।

  • घर में घुसकर मार दी गोली,,, राजधानी में देर रात अधिवक्ता की हत्या,।

    घर में घुसकर मार दी गोली,,, राजधानी में देर रात अधिवक्ता की हत्या,।

    उत्तराखंड—  देहरादून में शिमला बायपास रोड स्थित बुड्ढी गांव में देर रात बड़ी वारदात हो गई। एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान साहिल उर्फ सोहेल के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार साहिल पेशे से वकील था और घटना के समय अपने घर में भाई के साथ मौजूद था। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ हमलावर सुनियोजित तरीके से वहां पहुंचे और साहिल को निशाना बनाकर गोली चला दी।

    गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों और परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एक दिन पहले ही बैरागीवाला में भाजपा नेता विनोद की पीट पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

    सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। पटेलनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी की और मामले की जांच शुरू कर दी।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

    मामला पुरानी रंजिश या किसी पूर्व नियोजित साजिश से जुड़ा हो सकता है इसलिए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

    उधर, देर रात हुई इस सनसनीखेज हत्या ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और हमलावरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

  • टांडा जंगल हत्याकांड का खुलासा,,, कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाला गिरफ्तार,,,,

    टांडा जंगल हत्याकांड का खुलासा,,, कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाला गिरफ्तार,,,,

    उत्तराखंड—  हल्द्वानी के टांडा जंगल क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

    घटना 23 मई 2026 की देर रात की है, जब पीपलपड़ाव जंगल स्थित भाखड़ा रेंज के प्लॉट संख्या-71 में वन विभाग में संविदा पर तैनात प्लांटेशन वॉचर मेवा लाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर घटना के खुलासे के निर्देश दिए। एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित सैनी और प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।

    जांच में मृतक की पहचान मेवा लाल पुत्र हरी लाल निवासी कौशांबी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई, जो वन विभाग में रोपण रक्षक के पद पर कार्यरत था।

    प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल पर मौजूद चौकीदार तिवारी सिंह के बयान पुलिस को संदिग्ध लगे। पूछताछ में उसने बताया कि घटना से पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।

    पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में विवाद बढ़ने पर उसने आवेश में आकर कुल्हाड़ी से मेवा लाल पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। मामले में वन बीट अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    गिरफ्तार आरोपी

    तिवारी सिंह पुत्र जय सिंह, निवासी लालपुरी गूलरभोज, थाना दिनेशपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर। वर्तमान में पीपलपड़ाव ब्लॉक में रह रहा था।

    बरामदगी

    हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी

    खुलासे में शामिल पुलिस टीम

    प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता, थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सिंह, उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ समेत पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया।