
कोटद्वार— महाराज अग्रसेन हिमालयन गढवाल विश्वविद्यालय सिटी कैंपस कोटद्वार एवं लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण संस्थान की ओर से हमारे देश की दो महान विभूति महात्मा गांधी जी की 155 वी व लाल बहादुर शास्त्री जी की 120 वी की जयंती को मनाया गया ।
इस उपलक्ष में संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
जिसमे कंप्यूटर विभाग , फैशन डिजाइन विभाग , एनटीटी विभाग , ब्यूटीशियन विभाग के विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत किया गया ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनिता कोटनाला जी क्षेत्र पंचायत सदस्य व आर्य आनन्द प्रकाश अग्रवाल जी , व विशिष्ट अतिथि – विजयानन्द पोखस्याल जी (BJP – कार्यक्रम संयोजक साहक प्रो. जी (BJP – जिला मंत्री). डा० बजे डी राणा जी और कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश यादव जी मौजूद रहे ।
अतिथियों द्वारा मुख्य अतिथि द्वारा महात्मा गांधी जी के जीवन के विषय में बताया गया कि महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित रहा ।
जो विश्व के सबसे सम्मानित विभूतियों में से एक है जिन्होंने अहिंसा, सत्य और आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों का समर्थन किया।
शांतिपूर्ण प्रतिरोध और न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में उनकी शिक्षाएं और मूल्य न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।
जबकि आर्य समाज के आनंद प्रकाश अग्रवाल जी द्वारा लाल बहादुर शास्त्री जी जीवन के विषय में अवगत कराया गया । कि वह भारत के दूसरे प्रधानमंत्री रहे वह अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। देश के प्रति समर्पण और सद्भाव उनकी अलग पहचान थे। शास्त्री ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और देश का मजबूत नेतृत्व प्रदान किया, विशेषकर 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान उनकी भूमिका को याद किया जाता है।
साथ ही, जय जवान, जय किसान उनका ही दिया हुआ नारा है। जवानों और किसानों को एक साथ लाकर कृषि में क्रांति लानी की पहल उनके द्वारा की गई । एवम कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फैशन डिजाइनिंग कोर्स की विद्यार्थियों द्वारा स्वनिर्मित वस्त्रों की प्रदर्शनी रहा ।
इस कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री संस्थान के एवम आज के कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश यादव जी और अंकित जी, सारिका जी, साक्षी की, रिया को और दिगम्बर जी व समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
